Dark Mode
न्यूनतम तापमान और गिरेगा, मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया

न्यूनतम तापमान और गिरेगा, मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया

ब्यावर। जिले में शीतलहर व कोहरे ने लोगों की कंपकंपी छुड़ा दी है। आने वाले दिनों में जल्द शहरवासियों को ठंड से राहत नहीं मिलेगी। अगले तीन दिन तक न्यूनतम तापमान और गिर सकता है। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को तापमान 7 डिग्री रहा । मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया हुआ है। ठंड व धुंध के चलते हाइवे पर वाहनों की रफ्तार भी थम रही है। मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि अगले एक दो दिनों में पश्चिम से चलने वाली हवाएं पाकिस्तान की ओर से उत्तर-पश्चिम भारत में अगले सप्ताह प्रवेश कर सकती है। इससे तापमान गिरेगा तो आने वाले दिनों धुंध अधिक हो सकती है। हालांकि अगले कुछ दिनों में शहरवासियों को सूखी ठंड से राहत मिल सकती है। मंगलवार को शहर का अधिकतम तापमान 21 डिग्री रहा। मौसम विभाग की वेबसाइट के अनुसार बुधवार को सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा सकता है और न्यूनतम तापमान में 6 डिग्री तक गिरावट हो सकती है और पारा 7 डिग्री तक जा सकता है। ऐसे में आने वाले दिनों में सर्दी के सितम से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!