Dark Mode
मंत्रालयिक कर्मचारियों की बैठक 19 मार्च को जयपुर में होगी 

मंत्रालयिक कर्मचारियों की बैठक 19 मार्च को जयपुर में होगी 

पीलीबंगा। राजस्थान राज्य मंत्रालयिक कर्मचारी महासंघ की प्रदेश कार्यकारिणी की एक बैठक 19 मार्च को जयपुर में होगी। महासंघ के जिलाध्यक्ष इंद्रजीत शर्मा व जिला महामंत्री रामकुमार घलोटिया ने बताया कि मंत्रालयिक कर्मचारी जयपुर में इस बार प्रदर्शन कर राज्य सरकार के समक्ष अपनी बात को रखेंगे। इसी क्रम में आगामी 19 मार्च को प्रातः 11 बजे जयपुर के सहकार भवन में आयोजित होने वाली बैठक में राज्य सरकार के सचिवालय के समान वेतनमान करने, ग्रेड पे 3600, अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी को राजपत्रित कर्मचारी के समान ग्रेड पे 4800 सहित अन्य मांगों आदि पर विचार विमर्श कर आगामी रणनीति तैयार की जाएगी। घलोटिया ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा मार्च तक महासंघ कर्मचारियों को मांगों को पूर्ण करने का वादा नहीं निभाया तो महापड़ाव डालने का निर्णय भी किया जाएगा गौरतलब है कि महा संघ सदस्य ग्रेड पे सहित 9 सूत्री मांग को लेकर पिछले काफी वर्षों से सदस्य आंदोलनरत है।
 
 
 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!