नाबालिग वाहन चालकों की अब खैर नहीं,
कलक्टर ने दिये सख्ती के निर्देश
बीकानेर। जिले में नाबालिग वाहन चालकों की अब खैर नहीं । इसके लिये जिला कलक्टर ने ट्रेफिक पुलिस को सख्ती के साथ कार्यवाही के निर्देश दिये है। सोमवार को आयोजित सडक़ सुरक्षा समिति की मिटिंग में जिला कलक्टर भगवती प्रसाद कलक्टर ने कहा कि जिले में नाबालिग वाहन चालको के वाहनों का सीज कर उनके खिलाफ नियमानुसार कार्यवाही की जाये। उन्होने सख्त लहजे में कहा कि ट्रेफिक नियम तोडऩे वालों में पुलिस का भय रहना चाहिए । मिटिंग में उन्होने रोड सेफ्टी रिपोर्ट की अनुपालना के लिए संयुक्त निरीक्षण दल को सख्त लहजे में कहा कि हर माह के हर दूसरे शनिवार को एन एच और चौथे शनिवार को एन एच ए आई की संयुक्त विजिट की जाए। इस भ्रमण के दौरान ब्लैक स्पाट पर साइनेज, लाइट, कामिंग जोन निर्धारण, सडक़ किनारे झाड़ झंकाड की साफ़ सफाई, कैट आइज लगवाने , अवैध कट सहित सडक़ सुरक्षा से जुड़े समस्त बिन्दुओं का समीक्षा हों। जिला कलक्टर ने कहा कि शहर में सुचारू और व्यवस्थित ट्रैफिक के लिए ट्रैफिक पुलिस रैंडम चैक करें जिससे पुन: अव्यवस्था ना बने। हाईवे पर चलाया जाये हेलमेट चैकिंग अभियान
जिला कलक्टर भगवती प्रसाद ने कहा कि ट्रैफिक पुलिस सभी एन एच और एन एच ए आई के टोल नाकों पर पुलिस कार्मिक की राउंड द क्लोक ड्यूटी लगाएं। बिना हेलमेट लगाए जाने वाले दुपहिया वाहन सवार का चालान काटें अथवा जागरूकता फिल्म दिखाई जाए। दुर्घटना संभावित क्षेत्रों व ब्लैक स्पाट पर सख्ती दिखाते हुए चालान में 30 प्रतिशत तक बढ़ोतरी करें और इसकी अनुपालना रिपोर्ट अनिवार्यत: प्रस्तुत की जाए। बीकानेर- श्रीडूंगरगढ़ मार्ग सडक़ पर बढ़ती दुघर्टनाओं के मद्देनजर संयुक्त निरीक्षण के भी निर्देश दिए।