नाबालिक किशोरी को अपहरण करके ले गए बदमाश
अजमेर। दरगाह थाना इलाके में किराए के मकान में रह रही एक नाबालिक किशोरी को अज्ञात बदमाश अपहरण करके ले गए। इस संबंध में अपह्रत किशोरी की मां की शिकायत पर दरगाह थाना पुलिस ने अज्ञात बदमाश के खिलाफ आईपीसी की धारा 363 और किशोर न्याय अधिनियम 2015 की धारा 84 के तहत मुकदमा दर्ज करके आरोपी बदमाश की तलाश शुरू कर दी है।
दरगाह थाना पुलिस की माने तो दरगाह थाना इलाका स्थित पहले बावड़ी भाटाभाव, अंदरकोट इलाके में किराए का मकान लेकर रहने वाली विवाहित आने को शिकायत दी है कि दिनांक 28 नवंबर 2023 को उसकी नाबालिक पुत्री का अपहरण करके अज्ञात बदमाश ले गए। इस संबंध में आरोपी बदमाश के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों के सीसीटीवी फुटेज उठाए गए हैं और नाबालिक किशोरी और बदमाश की तलाश की जा रही है।