Dark Mode
विधायक परमार ने वागपुर कैम्प का किया अवलोकन

विधायक परमार ने वागपुर कैम्प का किया अवलोकन

उदयपुर । खेरवाड़ा विधायक डॉ. दयाराम परमार ने शुक्रवार को खेरवाड़ा के ग्राम पंचायत वागपुर आयोजित महंगाई राहत कैम्प एवं प्रशासन गांवों के संग अभियान शिविर का निरीक्षण किया। उन्होंने शिविर स्थल पर विभिन्न स्टॉल्स का अवलोकन किया और विभिन्न विभागों के अधिकारियों को सरकार के मंशा के अनुरूप हर जरूरतमंद व्यक्ति को राहत प्रदान करने को कहा। इस अवसर पर उन्होंने कई लाभार्थियों को मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड भी प्रदान किए। शिविर प्रभारी एसडीएम राकेश न्योल से शिविर की प्रगति की जानकारी दी। इस अवसर पर तहसीलदार लालाराम मीणा, विकास अधिकारी शंकरलाल मेघवाल, समाजसेवी गणेश मीणा, थावरचन्द डामोर आदि उपस्थित रहे।
पीपली ब व सोमावत में बांटे मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड
विधायक डॉ.परमार ने शुक्रवार को उपखण्ड ऋषभदेव की ग्राम पंचायत पीपली बी एवं ग्राम पंचायत सोमावत में आयोजित महंगाई राहत कैम्प एवं प्रशासन गांवों के संग अभियान शिविर का भी अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने मौजूद लोगों को सरकार के इस अभियान की जानकारी दी और इसका पूरा-पूरा लाभ लेने व अन्य ग्रामीणों को प्रेरित करने की बात कही।
उन्होंने पीपली बी में लाभार्थियों को 1673 मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड तथा सोमावत में 42 वनाधिकार के पट्टे, 6 दिव्यांग प्रमाण पत्रों के साथ अन्य कई योजनाओं का लाभ वितरित किया। कैम्प प्रभारी एसडीएम ऋषभदेव श्रवण सिंह राठौड़ ने शिविर की प्रगति के बारे में अवगत कराया।इस अवसर पर पंचायत समिति ऋषभदेव की प्रधान केसर देवी मीणा, समाजसेवी रुपलाल मीणा तहसीलदार श्यामसिंह चारण, विकास अधिकारी हीराराम मेघवाल आदि उपस्थित थे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!