भगवान महावीर स्वामी का मोक्ष कल्याणक महोत्सव 13 नवम्बर को
टोंक। शांतिनाथ दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र साखना में भगवान महावीर स्वामी का मोक्ष कल्याणक महोत्सव 13 नवम्बर सोमवार को मनाया जाएगा। मंदिर समिति के अध्यक्ष प्रकाश सोनी ने बताया कि इस अवसर पर सोमवार को प्रात: 9 बजे सामूहिक रूप से 11 किलो का लड्डू शांतिनाथ भगवान के श्री चरणों में चढ़ाया जाएगा। समाज के अध्यक्ष रमेश छाबड़ा ने बताया कि पुरानी टोंक स्थित पांचों जैन मंदिर में भी 13 नवम्बर सोमवार को भगवान महावीर स्वामी का मोक्ष कल्याणक महोत्सव मनाया जाएगा, जिसके अंतर्गत आदिनाथ, पाश्र्वनाथ, नेमिनाथ, शांतिनाथ एवं चंद्रप्रभु मंदिर में प्रात: 8 बजे से बैंड बाजे एवं हर्षोल्लास के साथ निर्वाण लड्डू चढ़ाया जाएगा। समाज की ओर से 350 किलो लड्डू का निर्माण किया जाएगा।