गार्गी प्री स्कूल में मातृ दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया
जयपुर| जगदीश पुरी हिरापुरा में स्थित गार्गी प्रीस्कूल में मातृ दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में मुखिया अतिथि राजस्थान जाट महासभा के प्रदेश महासचिव मदन चौधरी,अरुणा टाक, ललिता टाक एवं दीपिका कपूर ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया |
संचालक श्वेता टाक ने विद्यार्थियों को मां के त्याग और ममता के बारे में बताया। स्कूल प्राचार्य विजय ने सभी विद्यार्थियों से मां का सम्मान करने का आह्वान किया। वहीं स्कूल में भी मातृ दिवस पर रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिसमें बच्चों ने अपने-अपने तरीके से मां को सलाम किया। नोबल किड्स सेकेंडरी स्कूल की संस्था प्रधान और कार्यक्रम कीअतिथि मदन चौधरी और अरुणा टाक ने कहा कि बच्चों का जीवन बनाने में मां का बहुत बड़ा योगदान होता है। वही कार्यक्रम का संचालन कर रहे अधिवक्ता नवीन ने माताओं को अपने जीवन में सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया। स्कूल प्राचार्य विजय ने कहा कि बच्चे की सबसे पहली शिक्षिका उसकी माता होती है। विद्यालय में मदर डे के अवसर पर म्यूजिकल चेयर, फैंसी ड्रेस व रैंपवॉक प्रतियोगिता आयोजित हुई। म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता में रितु पहले और जिया दूसरे स्थान पर रही। वहीं फैंसी ड्रेस में नन्ही सी छात्र परी व नन्हा सा छात्र लक्ष्य पहला और व कृष्णा ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।वही कार्यकर्म के जज अर्थ ने कार्यकर्म में बेस्ट मदर अवार्ड से मोनिका राजस्वामी और दिव्या सोलंकी को समानित किया |