इसरो वैज्ञानिक रवि कुमार वर्मा से की मोयल ने मुलाकात
रतनगढ़। अखिल भारतीय दर्जी महासभा राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष रमेश मोयल ने जयपुर में स्पेस साइंटिस्ट रवि कुमार वर्मा से मुलाकात की व रतनगढ़ आने का न्यौता दिया। उल्लेखनीय है कि चंद्रयान-3 टीम का हिस्सा रहे नामदेव समाज के गौरव रवि कुमार वर्मा इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गनाइजेशन (इसरो) में वैज्ञानिक हैं। मोयल ने उन्हें चंद्रयान 3 की सफलता की बधाई दी और कहा कि आप जैसे वैज्ञानिकों की बदौलत आज भारत का डंका पूरी दुनिया में बज रहा है। इस दौरान नामदेव समाज के अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।