पालिका सफाई कर्मचारी ने दिया ईमानदारी का परिचय
सरवाड़. कस्बे में शुक्रवार को नगर पालिका में कार्यरत एक सफाई कर्मचारी ने इमानदारी का परिचय देते हुए 1 लाख 50 हजार रूपये लोटाये। जानकारी के अनुसार सरवाड़ निवासी सद्दीक टांक अल सुबह घर से काम के लिए निकला था। जल्दबाजी में टांक घर से पैसे लेना भूल गया। टांक ने ब्रहम्पुरी मौहल्ले में आकर घर पर पैसे लेकर आने के लिए फोन किया। िजस पर उसका लडका घर से 1 लाख 50हजार रूपये लेकर आया। सद्दीक द्वारा पैसे लेकर जेब रखने के दौरान पैसे नीचे गिर गए ओर वह जल्दबाजी में वहा से चला गया। इसी दौरान पालिका में कार्यरत सफाई कर्मचारी कंचन सफाई का काम कर रही थी तो उसकी नजर नोट की गड्डी पर पडी, उसने नोट उठाये ओर आस-पास देखा लेकिन कोई दिखा नही। इधर जब सद्दीक को पता चला कि पैसे जेब में नही है तो वही हक्का बक्का रह गया ओर वापिस मौके पर आकर पैसे की तलाश व पुछताछ करने लगा। जब सफाई कर्मचारी कंचन ने सद्दीक टांक को पैसे तलाशते हुए देखा तो उसने पुछा कि क्या हुआ। इस टांक ने पैसे गिरने की बात बताई, जिस पर कंचन ने इमानदारी का परिचय देते हुए बताया कि सफाई के दौरान पैसे उसे मिले। बाद में कंचन ने पैसे टांक को लोटा दिए।