नगर परिषद की टीम ने हटवाड़ा मंडी में समझाइश कर की सुविधाएं
सवाई माधोपुर। मुख्यालय के भेरु दरवाजा के पास प्रत्येक सप्ताह के शनिवार को लगने वाली मिर्च हटवाड़ा मंडी में जिला कलेक्टर के आदेश अनुसार नगर परिषद की टीम के द्वारा हटवाड़ा मंडी में दूरदराज से आने वाले दुकानदारों को समझाइश कर हटवाड़ा मंडी के अंदर जगह निर्धारित कर दुकाने लगवाई गई। नगर परिषद के जमादार आदिल ने बताया कि हटवाड़ा मंडी में दुकानदार के द्वारा सड़क किनारे दुकानें लगाई जाती थी जिससे प्रत्येक शनिवार को यहां जाम जैसी समस्या बनी रहती थी। जिसकी कई बार लोगों ने शिकायत जिला कलेक्टर और नगर परिषद को दी। जिस पर कार्रवाई करते हुए जिला कलेक्टर के निर्देशन में नगर परिषद के टीम द्वारा आलनपुर कोतवाली थाना पुलिस की मदद से वहां आने वाले दुकानदारों को समझाइश कर सड़क किनारे लगने वाली दुकानों को हटवाड़ा मंडी में जगह निर्धारित कर लगवाई गई। जिससे वहां सड़क किनारे का सौंदर्य भी निखरा। और वहा का यातायात सुचारू रहा और जाम जैसी समस्या से निजात मिली। इस कार्रवाई के दौरान नगर परिषद के जमादार आदिल, स्वास्थ्य निरीक्षक शिवराम मीणा सहित नगर परिषद टीम के सदस्य कार्यवाही में मौजूद रहे