नगर पालिका ने की कार्रवाई 10 किलो प्लास्टिक थैलीयो को किया जप्त
चाकसू : यहां नगर पालिका टीम द्वारा सिंगल यूज प्लास्टिक बेन के तहत नगर पालिका क्षेत्र में गुरुवार को एक अभियान चलाकर 10 किलो प्लास्टिक जप्त की गई और प्लास्टिक केरी बेग यूज करने वालों के चालान काटे गये तथा आमजन को प्लास्टिक बैन करने के लिए प्रेरित किया गया क्योकि प्लास्टिक केरी बेग को आवारा जानवरों के खाने से उनकी मृत्यु दर निरन्तर बढती जा रही है। वही पालिका टीम द्वारा निरन्तर नगर पालिका क्षेत्र में प्लास्टिक जप्त अभियान भी सुचारू रहेगी और कार्य नगेन्द्र अधिशाषी अधिकारी के निर्देशानुसार सम्पादित किया जा रहा है । और तथा उक्त कार्यवाही के दौरान मौके पर टीम में हंसराज मीणा, कार्यवाहक स्वास्थ्य निरीक्षक , रोशन कुमार, सहायक अग्निशमन अधिकारी अनिल कुमावत, कनिष्ठ अभियन्ता (एसबीएम), जितेन्द्र कार्यवाहक जमादार विजय, कार्यवाहक जमादार व सफाई कर्मचारी मौके पर टीम के साथ मौजूद रहें है ।