नईमुद्दीन अपोलो ने जताई टोंक से उम्मीदवारी
टोंक। विधानसभा चुनाव को लेकर टोंक शहर एवं देहात ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की आयोजित बैठक में विधानसभा चुनाव में टिकट की दौड़ में लगे उम्मीदवारों द्वारा अपने-अपने आवेदन पत्र दिये जा रहे है। मंगलवार को करीब एक दर्जन इच्छुक प्रत्याशियों के अलावा बुधवार को टोंक विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस सेवादल के पूर्व जिलाध्यक्ष नईमुद्दीन अपोलो ने भी जिला कांग्रेस कमेटी पहुँचकर टोंक शहर ब्लॉक अध्यक्ष मिजऱ्ा इरशाद बैग एवं कैलाशी दैवी मीणा को अपना बायोडाटा प्रस्तुत किया। इस अवसर पर राजा खान, वहीदुद्दीन, सादिक खान आदि कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।