Dark Mode
स्वास्थ्य योजना का बदला नाम, अब मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना

स्वास्थ्य योजना का बदला नाम, अब मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना

  • अब कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों मे डे-केयर पैकेज की सुविधा भी मिलेगी

सवाईमाधोपुर। राजस्थान सरकार के बजट घोषणा 2024-25 के तहत प्रदेश में वर्तमान में संचालित स्वास्थ्य योजना का नाम ‘‘मुख्यमंत्री आयुष्मान आयोग्य योजना’’ कर दिया गया गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वस्थ्य अधिकारी डॉ. धर्मसिंह मीना ने बताया कि राज्य सरकार की बजट घोषणा 2024-25 की पालना में प्रदेश में स्वास्थ्य वर्तमान में संचालित स्वास्थ्य योजना का नाम मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना किया गया है।

 

राजस्थान स्टेट हैल्थ एश्योरेंस एजेंसी सहायक मुख्य कार्यकारी अधिकारी मयंक मनीष ने इसके आदेश जारी किए हैं।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वस्थ्य अधिकारी ने बताया कि योजना का नाम ऑनलाईन पोर्टल तथा सभी प्रिंटिंग सामग्री, होर्डिंग, बैनर, प्रचार-प्रसार सामग्री, अस्पतालों के काउंटर, प्रांगण में परिवर्तित कर मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना लिखवाना सुनिश्चित किया जाएगा। इस संबंध में सभी बीसीएमओ, सीएचसी, पीएचसी प्रभारियों को निर्देश जारी किए हैं।

 

भविष्य में होने वाले पत्राचार में भी मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना नाम का उपयोग किया जाएगा। योजना की शर्ते एवं प्रावधान यथावत ही रहेंगे।
उन्होंने बताया कि योजनान्तर्गत अब कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों में डे-केयर पैकेज की सुविधा भी उपलब्ध है। योजनान्तर्गत राज्य के 1732 चिकित्सा संस्थान सूचीबद्ध है जिनमें 1806 पैकेज उपचार के लिये उपलब्ध है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!