Dark Mode
श्रीमथुराधीश मन्दिर में मची नन्दोत्सव की धूम

श्रीमथुराधीश मन्दिर में मची नन्दोत्सव की धूम

टोंक। जन्माष्टमी के दूसरे दिन प्रात: जिले के एक मात्र पुष्टिमार्गीय मन्दिर श्री मथुराधीश जी  के प्रांगण में नन्दउत्सव की धूम मची। इस अवसर पर ठाकुर जी को पालने में विराजमान कर पलना झुलाया गया। बाल गोपाल को विभिन्न प्रकार के लड्डू, मठरी, पंजीरी, पेठा, ठोड़, मठरी, सेव, सुखारे, व्यंजन, मक्खन, मिश्री एवं मेवा आदि का भोग धराया गया। इस अवसर पर आज बधाई को दिन नीको....,धन्य जसोदा भाग तिहारो...., तुम जो मनावत सोई दिन आयो...., झूलों पालने नन्द नन्दा...., जसुमति सुत को पालना झुलावे आदि हवेली संगीत के पद गायन से बाल गोपाल को रिझाया गया। मन्दिर में हल्दी मिश्रित दही का मांगलिक छिडक़ाव किया जिस पर सैंकड़ो श्रद्धालु महिला- पुरुषों ने भक्ति भाव से नन्द के आनन्द भयो जय कन्हैया लाल के गायन के साथ नृत्य किया, पूरे मन्दिर को रंग बिरंगे गुब्बारों ओर अशोक वृक्ष के पत्तों की बंदनवार से सजाया गया। इस अवसर पर 60 से अधिक बच्चे राधा-कृष्ण स्वरूप बन कर आये, जिन्होंने मन्दिर प्रांगण में नृत्य कर ब्रज दर्शन साकार कर दिया, सभी स्वरूप बने बच्चों को  टॉफी, चॉकलेट, बिस्किट, चिप्स आदि के उपहार पैक भेंट किये गए। इस अवसर पर मन्दिर में सेवा करने वाले भक्तों को भी बधाई स्वरूप वस्त्रादि भेंट किये गए, सभी भक्त जनों ने आनन्द उमंग उत्साह से एक-दूसरे को भगवान कृष्ण के जन्मोत्सव की बधाईयां दी, ठाकुर जी की आरती के बाद बाल गोपाल की राई व खड़े नमक से नजर उतारी गई। प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!