Dark Mode
नृसिंह जी महाराज जयंती महोत्सव धूमधाम से मनाया

नृसिंह जी महाराज जयंती महोत्सव धूमधाम से मनाया

बहरोड़। कस्बे में गुरुवार को नृसिंह जी महाराज जयंती महोत्सव कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया। यहां सुबह 101 महिलाओं के द्वारा प्रमुख सड़क मार्ग से कलश शोभायात्रा निकाली गई। नगर पालिका चेयरमैन सीताराम यादव के नेतृत्व में नृसिंह जी महाराज की सामूहिक आरती करने के बाद मंदिर से कलश यात्रा को रवाना किया गया। कस्बे के प्रमुख सड़क मार्ग से कलश यात्रा वापस मंदिर पहुंची। जगह जगह कलश यात्रा का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। जिसके बाद मंदिर पर हवन यज्ञ कार्यक्रम आयोजित किया गया व 11.15 बजे भंडारा कार्यक्रम शुरू किया गया। मोनू झिमरिया ने बताया कि इस बार नृसिह जी जयंती पर तीसरा भंडारा कार्यक्रम आयोजित किया गया है। जिसमें कस्बा सहित आसपास के श्रद्धालु बड़ी संख्या में भाग ले रहे हैं। श्रद्धालुओं के लिए देसी घी के लड्डू बनाए गए हैं। वही भंडारे में दो सब्जी, पूड़ी और लड्डू प्रसाद के रूप में वितरण किए गये। सुबह से ही नृसिंग जी मंदिर पर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। नृसिंह जी महाराज का भव्य श्रृंगार व सजावट की गई। इस दौरान महेंद्र अग्रवाल, अमित शर्मा, लीलूराम गुप्ता, जुगल झिमरिया, अनूप सोनी, कृष्ण सैन, आकाश सैन, गुलाब चंद सोनी, हेमंत झिमरिया, काकू झिमरिया, गौरव गुप्ता, नागरमल सैन, अटल शर्मा, सीमा झिमरिया, मिथिलेश सोनी, कृष्णा सोनी, सरोज, शीला, ममता, विमला सहित भक्तगण मौजूद रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!