Dark Mode
राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्तकर्ता अब करेंगे निशुल्क रोडवेज यात्रा

राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्तकर्ता अब करेंगे निशुल्क रोडवेज यात्रा

बूंदी। मुख्यमंत्री की बजट घोषणा के अनुरूप अब राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्तकर्ता राजस्थान रोडवेज की बसों में निशुल्क यात्रा कर सकेंगे। मुख्यमंत्री की बजट घोषणा वर्ष 2023-24 की पालना के क्रम में शासन उप सचिव परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग, राजस्थान सरकार, जयपुर के आदेश द्वारा राष्ट्रीय युवा पुरस्कार प्राप्तकर्ता, राष्ट्रीय स्तर पर सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में प्रथम विजेता, राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कृत राष्ट्रीय सेवा योजना तथा राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कृत एन.सी.सी कैडेट्स, स्काउटस एण्ड गाइडस रोडवेज की साधारण एवं दुतगामी बसों में राज्य की सीमा में निःशुल्क यात्रा सुविधा की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति जारी की गयी है। बूंदी डीपो के मुख्य प्रबंधक जावेद अली के अनुसार राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम द्वारा राष्ट्रीय युवा पुरस्कार प्राप्तकर्ता राष्ट्रीय स्तर पर सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में प्रथम विजेता, राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कृत राष्ट्रीय सेवा योजना तथा राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कृत एन.सी.सी. कैडेट्स व स्काउटस एण्ड गाइड्स को रोडवेज की साधारण एवं दुतगामी बस राज्य की सीमा में निःशुल्क यात्रा सुविधा आरएफआईडी कार्ड के माध्यम से 01 अप्रैल से शुरू हो गयी है।
आल इंडिया प्रेसिडेंड अवार्डीज एसोसिएशन के जिला समन्वयक सर्वेश तिवारी ने बताया कि यह सुविधा प्राप्त करने के लिये लिए संबंधित व्यक्ति को पंजीकरण शुल्क के साथ राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कार प्राप्ति का प्रमाण पत्र, आधार कार्ड की प्रति, मूल निवास प्रमाण पत्र व दो फ़ोटो प्रस्तुत करने होंगे। एसोसिएशन के जिला सचिव कृष्ण कांत राठौर ने सभी राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्तकर्ताओं से इस सुविधा का लाभ लेने की अपील करते हुए बताया कि किसी भी तरह की असुविधा होने पर आईपा समन्वयक से 9460663648 पर संपर्क किया जा सकता हैं।

 

 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!