राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का आयोजन आज
टोंक। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से 4 सितंबर को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति मनाया जाएगा। कार्यक्रम के तहत बच्चों को एल्बेंडाजॉल की खुराक दी जाएगी। वहीं इस दिन यदि निर्धारित आयु में कोई बच्चा छूट जाता है तो 11 सितंबर को मॉकअप दिवस भी मनाया जाएगा। विभाग की ओर से पूरे प्रयास किए जाएंगे कि एक भी बच्चा एल्बेंडाजॉल की खुराक से छूटे नही जायें। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एस. एस. अग्रवाल ने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्रों पर एक से पांच वर्ष तक बच्चों एवं विद्यालय नहीं जाने वाले 6 से 19 वर्ष तक के बच्चों को यह खुराक दी जाएगी। साथ ही निजी एवं सरकारी विद्यालयों के साथ तकनीकी संस्थानों, मदरसों में भी एल्बेंडाजॉल की खुराक दी जाएगी। डॉ. अग्रवाल ने बताया कि तैयारियों को लेकर ब्लॉक बीसीएमओ को निर्देशित किया जा चुका है। साथ ही सफलता के लिए सभी विभागों से समन्वय कर तैयारियां की जाएगी। आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों को दवा के लिए माबिलाईज किया जाएगा। इस तरह दी जाएगी खुराक डॉ. एस. एस. अग्रवाल ने बताया कि एक से दो वर्ष तक के बच्चों को 400 एमजी की गोली को आधी कर चम्मच में पानी के साथ मिलाकर दी जाएगी। वहीं 2 से 3 वर्ष तक के बच्चे को एक पूरी गोली पानी के साथ चुरकर दी जा सकेगी। 3 से 19 वर्ष तक के बच्चों को पूरी गोली चबाकर पानी के साथ खुराक दी जाएगी।