Dark Mode
ऑल इंडिया सैनी सेवा समाज की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक मथुरा में सम्पन्न

ऑल इंडिया सैनी सेवा समाज की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक मथुरा में सम्पन्न

भीलवाड़ा। ऑल इंडिया सैनी सेवा समाज (रजि.) नई दिल्ली की त्रैमासिक बैठक उत्तर प्रदेश के कृष्णमय नगरी मथुरा स्थित खण्डेलवाल धर्मशाला में राष्ट्रीय अध्यक्ष दिलबाग सिंह सैनी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। राष्ट्रीय अध्यक्ष दिलबाग सिंह सैनी ने अपने उदबोधन में कहा कि सभी इकाई अपने कर्तव्य का सही रूप से पालन कर रही है। साथ ही सभा में उपस्थित अपार महिलाओं की संख्या से अभिभूत होकर महिलाओं को समाज कार्य मे जिम्मेदारी बढ़ाने पर आभार व्यक्त किया। साथ ही पांच प्रदेशों सहित राजस्थान राज्य में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव में विभिन्न राजनीतिक दलों के सामाजिक कार्यकर्ताओं को भागीदारी बढ़ाने के लिये कमेटी का गठन किया। यह कमेटी इच्छुक कार्यकर्ताओं से बॉयोडाटा लेकर चुनाव में अधिकृत प्रत्याशी बनवाने में हरसंभव प्रयास करेगी व प्रमुख दलों से माली समाज के लोगों को अधिक से अधिक टिकिट देने की मांग की। त्रैमासिक राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में भीलवाड़ा के माली समाज के अग्रणी नेता व राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य गोपाल लाल माली व पूर्व राष्ट्रीय संगठन सचिव बंशीलाल माली को उल्लेखनीय समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट सफलता व कार्य के उपलक्ष्य में मोमेंटो व दुपट्टा पहनाकर सम्मान किया। इस बैठक में कोर कमेटी के अध्यक्ष इंजीनियर दिनेश सैनी, सदस्य पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीपाल सैनी, संरक्षक जी.एल. सैनी, संयोजक ताराचंद सैनी, राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष विधायिका कमलेश सैनी, राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष प्रदीप सैनी, राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष ताराचंद गहलोत पुष्कर, वीरेंद्र सैनी, पूर्व एमएलसी. सदस्य परमेश्वर लाल सैनी, प्रदेश अध्यक्ष राजस्थान सेवाराम दगदी, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य गोपाल लाल माली, पूर्व राष्ट्रीय संगठन सचिव बंशीलाल माली, युवा अध्यक्ष राजस्थान अजय सैनी, प्रदेश महिला अध्यक्ष राजस्थान बिना टांक, प्रदेश सचिव कैलाश चंद चौहान, उपाध्यक्ष पुखराज दगदी, महासचिव भंवरलाल मालाकार और पूरे भारत के हर राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष, महिला अध्यक्ष, युवा अध्यक्ष, राष्ट्रीय कार्यकारिणी के पदाधिकारी सदस्य गणों ने भाग लिया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!