Dark Mode
नवलगढ कप का ग्रामीण उद्घाटन करते हुए नवलगढ विधायक डॉक्टर राजकुमार शर्मा 

नवलगढ कप का ग्रामीण उद्घाटन करते हुए नवलगढ विधायक डॉक्टर राजकुमार शर्मा 

 
नवलगढ.  नवलगढ़ क्षेत्र के ग्राम नवलडी व कारी स्टेडियम में नवलगढ़ कप के तहत क्रिकेट मुकाबलों का शुभारंभ डॉ राजकुमार शर्मा ने किया | उद्घाटन मैच में कारी स्टेडियम में इलेवन स्टार्स क्रिकेट क्लब व लुका लाइक्स क्रिकेट क्लब के मध्य खेला गया जिसमे एलेवेन स्टार्स क्रिकेट क्लब 4 विकेट से विजेता रही और सतीश जांगिड़  मन ऑफ़ द मैच रहे | नवलडी में जे एस आर क्रिकेट क्लब  व जे पी क्रिकेट क्लब के मध्य खेला गया जिसमे जे एस आर क्रिकेट क्लब 10 विकेट से  विजेता रही और सौरभ  मन ऑफ़ द मैच रहे| विधायक शर्मा ने कहा की नवलगढ़ कप के माध्यम से युवाओ का संगम हो रहा है | ये मैच अगले एक महीने तक चलेंगे | सरपंच सज्जना देवी , सुरेश खीचड़ राजेंद्र जांगिड़ , कुंदनमल रणवा, धर्मपाल जांगिड़ , राजेश खीचड़ , अनिल शर्मा , रणजीत सैनी , अशोक नरनोलिया , प्रदीप मीणा , जमील अज़ीज़ आदि मौजूद रहे  
नवलगढ़ में सूर्यमण्डल मैदान में आज के मैचों में बिस्मिल्ला क्रिकेट क्लब 58  रन से ,विजेता क्रिकेट क्लब 6  विकेट  , समीर क्रिकेट क्लब 2 विकेट व अब्बासी वॉरियर्स 9  विकेट से विजेता रही व पवेलियन में जलदाय विभाग 8 विकेट्स , भाटी रॉयल्स क्रिकेट क्लब 9 विकेट्स  , बाबा अमरदास क्रिकेट क्लब  8  विकेट्स व आर बी एन क्रिकेट क्लब 71 रन से विजेता रही  
मुकुंदगढ़  में आज के मैचों में खान बॉयज क्रिकेट क्लब  , अगुणा मोहल्ला  क्रिकेट क्लब व मुकुंदगढ़ क्रिकेट क्लब विजेता रही

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!