Dark Mode
नगर परिषद में नव नियुक्त सभापति सुनील तिलकर ने किया पदभार ग्रहण

नगर परिषद में नव नियुक्त सभापति सुनील तिलकर ने किया पदभार ग्रहण

सवाई माधोपुर। नगर परिषद को एक बार फिर से नया सभापति मिला है । मार्च 2023 में सभापति विमल महावर के रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार हो जाने के उपरांत एक के बाद एक सभापति लगातार स्वायत्त शासन विभाग द्वारा अल्प समय के लिए नियुक्त किये गये । उसके उपरांत भी पिछले तीन चार महा से नगर परिषद में सभापति का पद रिक्त चल रहा था। ऐसे में एक बार फिर से डीएलबी निदेशक सुरेश कुमार ओला द्वारा आदेश जारी कर दो माह के लिए नगर परिषद के वार्ड नंबर 14 के पार्षद सुनील तिलकर को अस्थाई सभापति नियुक्त करने के आदेश जारी किए गए है। जिसके चलते आज सुनील तिलकर ने अन्य पार्टी कार्यकर्ताओं तथा परिवारजन की मौजूदगी में विधिवत पूजा अर्चना कर सभापति का नवीन पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर विश्वास जाहिर करते हुए उन्होंने कहा कि नगर परिषद क्षेत्र में विकास के नए आयाम स्थापित करने की वे पुरजोर कोशिश करेंगे। साथ ही पर्यटन की दृष्टि से भी नगर परिषद क्षेत्र को समृद्ध बनाने का भरसक प्रयास अमल में लाएंगे। इस मौके पर विभिन्न वार्ड पार्षदों तथा भाजपा के कार्यकर्ताओं ने उन्हें शुभकामना देते हुए फूल माला पहनाकर उनका स्वागत किया। सभापति कार्यालय में विधिवत रूप से आयुक्त फतेह सिंह मीणा द्वारा कार्यभार ग्रहण करवाने की समस्त औपचारिकताओं को अंजाम दिया गया। इसके उपरांत नगर परिषद परिसर में समारोह का भी आयोजन हुआ जिसमें नगर परिषद क्षेत्र के गणमान्य नागरिक भी शामिल हुए।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!