Dark Mode
निंबाहेड़ा : कावड़ यात्रा के साथ ठाकुर जी का किया सहस्त्र धारा अभिषेक

निंबाहेड़ा : कावड़ यात्रा के साथ ठाकुर जी का किया सहस्त्र धारा अभिषेक

निंबाहेड़ा । मेवाड़ के प्रसिद्ध श्री शेषावतार कल्लाजी मंदिर की ओर से सावन के अंतिम सोमवार को एक भव्य कावड़ यात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा आक्या महादेव त्रिवेणी संगम से शुरू होकर कल्लाजी मंदिर तक निकाली गई। यात्रा के दौरान, 71 कावड़ियों ने नंगे पैर चलकर पवित्र जल भरी कावड़ उठाई, जिनमें वीर वीरांगना, कृष्णा दल की माताएं और कल्याण भक्त शामिल थे। कावड़ यात्रा दशहरा मैदान स्थित ढाबेश्वर महादेव से होते हुए नगर के मुख्य मार्गों से गुजरी, जहां पुष्प वर्षा से भव्य स्वागत किया गया। डीजे की धुन और मालवीय ढोल पर बज रहे भक्ति गीतों ने पूरे शहर को भक्तिमय कर दिया। कल्लाजी मंदिर पहुंचने पर श्रद्धालुओं द्वारा लाए गए जल और हरिद्वार से आए गंगाजल से ठाकुर श्री कल्लाजी महाराज का सहस्त्रधारा अभिषेक किया गया। यह अभिषेक वैदिक मंत्रोच्चार के साथ लगभग तीन घंटे तक चला। जिसमें 21 विभिन्न द्रव्यों का उपयोग किया गया। संध्या आरती में ठाकुर श्री कल्लाजी का भस्मी श्रृंगार किया गया, जो कल्याण भक्तों के बीच आकर्षण का केंद्र रहा।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!