बरना विप्र फाउंडेशन के नगर अध्यक्ष मनोनीत
बालोतरा। विप्र फाउंडेशन जोन 1C के प्रदेश उपाध्यक्ष धर्मेंद्र दवे की अभिशंशा पर जिला अध्यक्ष अशोक व्यास ने घनश्याम सिंह बरना राजपुरोहित को बालोतरा शहर का नगर अध्यक्ष मनोनीत किया है!व्यास ने कहा कि बरना वर्तमान में कृष्णा सेवा संस्थान, असोतरा ब्रह्मधाम ट्रस्ट सहित कई संस्थानों में सेवा कार्य कर रहे हैं।
विप्र फाउंडेशन के प्रदेश उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र दवे ने बताया कि विप्र फाउंडेशन ब्राह्मण समाज का सबसे बड़ा राष्ट्रीय संगठन है जिसकी शाखाएं पुरे भारत वर्ष में फैली हुई है जो कि निरंतर ब्राह्मण समाज के विकास व कल्याण के कार्य कर रही है!बालोतरा में भी विप्र फाउंडेशन के अंतर्गत ब्राह्मण समाज क़ो संगठित करने के उद्देश्य से कई कार्यक्रम किए जाते है जिसमें नव नियुक्त बालोतरा नगर के अध्यक्ष समाजसेवी घनश्याम सिंह बरना राजपुरोहित की भूमिका भी अहम रहेगी!
बरना ने कहा कि वो विप्र फाउंडेशन से जुड़कर काफी उत्साहित है मेरी कोशिश रहेगी कि ब्राह्मण समाज के विकास के कार्यों में निस्वार्थ अपनी भागीदारी निभाउंगा!इस अवसर पर समाजसेवी सुरेंद्र दवे, पूर्व सभापति पारसमल भंडारी, कृष्णा अणुव्रत अध्यक्ष गौतम चंद, मिनी फिल्म कलाकार एवं डायरेक्टर विमल मालवीय, विपिन दवे, अशोक सिंह राजपुरोहित आनंद दवे, श्याम सुंदर, सहित कई सेवा संगठनों के कार्यकर्ता एवं विप्र फाउंडेशन के पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित थे!