Dark Mode
शैक्षणिक स्तर कमजोर मिलने पर जारी किया नोटिस

शैक्षणिक स्तर कमजोर मिलने पर जारी किया नोटिस

बारां। मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी डा. रणवीर सिंह ने विद्यालयों के सघन अवलोकन (पोषाहार) के तहत बुधवार को बारां क्षेत्र के राउप्रावि गोपालपुरा एवं राप्रावि गोपाल कॉलोनी का निरीक्षण किया। निरीक्षण में पोषाहार के साथ-साथ राउप्रावि गोपालपुरा का शैक्षिक अवलोकन किया गया। जिसमें छात्रों का शैक्षणिक स्तर न्यून पाया गया, विद्यालय के कक्षा- 7 के विद्यार्थी अंग्रेजी की पुस्तक को नहीं पढ़ पा रहे थे। इस कक्षा को प्रधानाध्यापक नरेन्द्र कुमार सुमन द्वारा अंग्रेजी पढ़ाई जा रही है। सुमन द्वारा पूरे सत्र में शिक्षक डायरी नहीं भरी गई है एवं वर्कबुक जांच में भी कोताही बरती गई है। अन्य शिक्षकों द्वारा भी शिक्षक डायरी नहीं भरी गई। शिक्षण एवं परिवीक्षण कार्य में लापरवाही बरतने पर सुमन को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया तथा यूसीईईओ व प्रधानाचार्य राउमावि कोटा रोड बारां को भी सत्र के दौरान अब तक क्षेत्राधिकार के विद्यालय का निरीक्षण नहीं करने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।

 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!