11 सूत्रीय मांग को लेकर नर्सेज ने दिया ज्ञापन
टोंक । राजस्थान नर्सेज संयुक्त संघर्ष समिति के प्रदेशव्यापी आह्वान के अंर्तगत सोमवार को जिला शाखा टोंक द्वारा नर्सेज संवर्ग की 11 सूत्रीय मांग पत्र पर निर्णायक कार्यवाही नहीं होने से ध्यानाकर्षण हेतू 2 घंटे रोजाना चिकित्सा संस्थानों पर कार्य बहिष्कार के बाद अब 5 सितंबर से अनिश्चितकालीन सामूहिक अवकाश की सूचना मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर दी है। ज्ञापन देने वालों में जिला प्रवक्ता शक्ति सिंह, जिला संरक्षक नरेंद्र सिंह राठौड़, रामस्वरूप सैनी, देवेंद्र सिंह, अब्दुल हमीद, त्रिलोक चंद वर्मा, जयराज सिंह, रामकिशन मीना, मोहम्मद ज़ाकिर खान, मोहम्मद इमरान नक़वी, कैलाश चंद मीना, राजेश कुम्हार, धर्मराज गुप्ता, गीतेश आदित्य, हरिवंश बैरवा, निर्मल महावर, रामवीर सिंह चौधरी, भंवर लाल चौधरी, श्रीमती रेखा रानी आदि समस्त स्टॉफ उपस्थित रहें