नर्सिंग टीचर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने राजकीय नर्सिंग कॉलेज को शीघ्र प्रारंभ करने की रखी माँग
बकानी . नर्सिंग टीचर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया शाखा झालावाड़ द्वारा जिलाध्यक्ष पवन वर्मा एवम प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ललित गुर्जर के नेतृत्व में जिला कलेक्टर को ज्ञापन देकर झालावाड़ में पिछले बजट सत्र से ही पेंडिंग चल रहे राजकीय नर्सिंग महाविद्यालय को शीघ्र प्रारंभ करने की माँग की गई। संघटन के महासचिव प्रेमशंकर मीणा,कोषाध्यक्ष अरविंद पड़िहार एवम प्रवक्ता कुलदीप रावल ने बताया कि मुख्यमंत्री महोदय की बजट घोषणा के उपरांत,नर्सिंग टीचर्स को कॉलेज में पोस्टिंग दी गई थी लेकिन विभागीय एवम प्रसाशनिक उदासीनता के कारण नर्सिंग कॉलेज का प्रारंभ नही होना जिले के नर्सिंग स्टूडेंट्स एवम नर्सिंग टीचर्स के साथ बहुत बड़ा अन्याय है। संघटन द्वारा अनेको बार ज्ञापन के माध्यम से अवगत करवाने के बाद भी नर्सिंग कॉलेज प्रारंभ नही हो पाया है,जिससे जिले के नर्सिंग टीचर्स सहित नर्सिंग स्टूडेंट्स में आक्रोश व्याप्त है। इस पर शीघ्र उचित कार्यवाही नही होने पर संघटन आंदोलन करने पर मजबूर होगा, जिसकी समस्त जिम्मेदारी प्रसाशन एवम राज्य सरकार की होगी।
इस दौरान प्रदेश प्रतिनिधि महावीर गोस्वामी,उपाध्यक्ष वीरेन्द्र यादव,राजवर्धन दशाया,ओम प्रकाश मीणा,सचिव जीशान अली,सहित नर्सिंग टीचर्स मौजूद रहे।