Dark Mode
जुमातुल विदा की नमाज अदा की, मुल्क में अमन चैन की मांगी दुआएं

जुमातुल विदा की नमाज अदा की, मुल्क में अमन चैन की मांगी दुआएं

टोंक । बरकतों एवं रहमतों के माहे रमज़ान में आने वाले जुमातुल विदा की नमाज शुक्रवार को जिलेभर में अदा की गई। नमाज के दौरान उलेमाओं ने मुल्क में अमन चैन रहे, इसके लिए दुआएं की, साथ ही नेक रास्ते पर चलने की हिदायत दी गई। शुक्रवार को काफला जामा मस्जिद के बाहर से लेकर सुभाष बाजार तथा नोशे मियां के पुल तक नमाजियों के लिये जा नमाज बिछाई गई थी, जहा  रोज़ेदार नमाजियों की नमाज अदा करने करने को लेकर पुलिा- प्रशासन एंव नगर परिषद द्वारा विशेष इंतेज़ाम किए गए थे। गौरतलब है कि मुख्य बाजार में काफला जामा मस्जिद एवं बड़ा कुआं शाही जामा मस्जिद में जुमातुल विदा पर विशेष नमाज़ का आयोजन हुआ। इसके लिए मस्जिद के बाहर सडक़ पर भी इंतेज़ाम नजर आए। काफला जामा मस्जिद में एक तरफ  बर्फ वाली गली तक एवं दूसरी तरफ  सुभाष बाजार तक नमाज के लिए इंतेज़ाम व्यवस्थाएं की गई। मौलवीं सईद द्वारा काफला जामा मस्जिद में जुमातुल विदा की नमाज़ अदा करवाई गई। इस दौरान पूर्व पार्षद बरकात हसीन, अब्दुल खालीद, अताउल्ला खां, शहजाद कायमखानी सहित नौजवान कमेटियों से जुड़े युवा द्वारा नमाजियों की सुविधा में डटे नजर आये।  इसी प्रकार शाही जामा मस्जिद अमीरगंज में मुफ्ती इस्लाहुद्दीन खिजर ने नमाज अदा कराई। इसके अलावा भी शहर सहित जिले की कई जामा मस्जिदों में जुमे की नमाज़ हुई।  जुमातुल विदा के मौके पर बच्चों ने भी रोज़े रखे तथा कई जगह इफ्तार के आयोजन भी हुए। मौलवीं सईद  ने जुमातुल विदा की नमाज़ के बाद व्यापारियों, नगर परिषद, प्रशासन, पुलिस प्रशासन सहित सभी नमाज़ में सहयोग करने वालों का शुक्रिया अदा किया। नमाज़ के बाद ईद की खरीदारी परवान पर रही।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!