दिवसीय कार्यशाला आयोजित
राजसमन्द. देवगढ़ स्वच्छ भारत मिशन (ग्रा.) के तहत पंचायत समिति देवगढ़ में मुख्य कार्यकारी अधिकारी उत्साह चैधरी के निर्देशो की पालना में ठोस एवं तरल कचरा प्रबन्धन विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन हुआ, कार्यशाला में उपस्थित समस्त ग्राम विकास अधिकारियांे ने ग्राम पंचायतो को आगामी 15 अगस्त तक उदीयमान श्रेणी में घोषित किये जाने का आश्वासन विकास अधिकारी देवगढ़ दौलत राम मीणा को दिया। विकास अधिकारी मीणा ने समस्त ग्राम विकास अधिकारियों को अपनी अपनी ग्राम पंचायतो को माॅडल के रूप में विकसित किये जाने हेतु आहवान किया। इस पर ग्राम विकास अधिकारियों द्वारा पंचायतो को 26 जनवरी 2024 तक उज्जवल श्रेणी में ओडिएफ प्लस एवं 31 मार्च 2024 तक माॅडल के रूप में गांवो को विकसित किये जाने की बात कही गई।
इस से पूर्व कार्यशाला के प्रथम सत्र में नाना लाल सालवी जिला समन्वयक स्वच्छ भारत मिशन (ग्रा.) ने ओडिएफ प्लस की उदीयमान, उज्जवल एवं उत्कृष्ट श्रेणी, वित्तीय प्रावधान, तरल कचरा प्रबन्धन, ठोस कचरा प्रबन्धन, गोबर धन एवं प्लास्टीक कचरा प्रबन्धन ईकाई के साथ-साथ स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण 2023 के बारे में पावर पोइन्ट प्रस्तुतीकरण के माध्यम से विस्तार पूर्वक जानकारी प्रदान की। कार्यशाला के द्वितीय सत्र में विक्रम सुनारीवाल सलाहकार ने तकनीकी जानकारी प्रदान की जिसमें सोख्ता गड्ढा, मैजिक पिट, कमपोस्ट पिट, नेडेप आदि की जानकारी दी।
शुभम बागोरा एचआरडी सलाहकार ने ग्राम जल स्वच्छता समिति को सशक्त करते हुए माॅडल ग्राम हेतु आम जन की सहभागिता के साथ कार्य करने तथा स्वच्छता सर्वेक्षण व जल जीवन सर्वेक्षण 2023 के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की।
कार्यशाला के अन्त में जेठाराम सालवी खण्ड समन्वय स्वच्छ भारत मिशन (ग्रा) ने पंचायत समिति की कार्य योजना के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देते हुए उपस्थित समस्त ग्राम विकास अधिकारियों एवं कनिष्ठ सहायको को निर्धारित समयावधी में लक्ष्य पूर्ण करने के लिये प्रोत्साहीत किया।
कार्यशाला में ग्राम विकास अधिकारी राकेश खोखर, विक्रम सिंह, राजु सिंह, जयप्रकाश सिंह, बालकृष्ण रेगर, संदीप यादव, रमेश सालवी, गोवर्धन लाल सालवी एवं श्रवण सिंह सिसोदिया कम्पयूटर आॅपरेटर सहित समस्त ग्राम पंचायतो के कनिष्ठ सहायक भी उपस्थित रहे।