पर्यावरण जन चेतना के तहत 1लाख पौधों का पौधरोपण किया जाएगा
फलोदी . पर्यावरण जन चेतना यात्रा अभियान के तहत समस्त फलौदी जिले में 1लाख पौधो का रोपण किया जाएगा। इस अभियान के तहत गौधरली ग्राम स्थित 1करोड़ 57 लाख की लागत से निर्मित हो रही नंदीशाला में 6 अगस्त 2023 को 5100 पौधों का रोपण किया जाएगा।
यह रोपण पूर्व से पश्चिम 5×5 ओर उत्तर से दक्षिण 10×10 की दूरी से करते हुवा गौशाला में सघन वन का वातावरण तैयार किया जाएगा। जिससे गौ वंश गर्मी की लू ओर सर्दी की ठंडी हवा से राहत पाकर आराम से विचरण कर सके। इन पौधों की सिंचाई परंपरागत धोरा पद्धति से की जाएगी और निर्धारित दूरी के कारण जड़ो की परस्पर श्रृंखला बन जाएगी, जिससे बहुत कम पानी के उपयोग से भी पौधे विकास करेंगे।
इस गौशाला में श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ हनुमान मंदिर भी बना हुआ हैं और सिंचाई हेतु 5 ट्यूबवेल भी उपलब्ध हैं। दिनांक 6 अगस्त 2023 को सुबह 10 बजे से आयोजित महावृक्षारोपण अभियान में सभी पर्यावरण प्रेमी सादर आमंत्रित हैं। प्रथम चरण में नीम,पीपल,बड़, सीशम, कचनार, आंवला, जामुन, बादाम,करंज, इमली, आम,चंपा, एस्टोनिया आदि का रोपण होगा जिनकी प्रथम खेप प्राप्त हो चुकी हैं। ज्ञात रहे इस गौशाला में 250 नंदी के ठहराव-विचरण की व्यवस्था होगी।