Dark Mode
एक जना गोली लगने से, दो मारपीट से घायल, 

एक जना गोली लगने से, दो मारपीट से घायल, 

पारिवारिक पुरानी रंजिश का बताया जा रहा है मामला पुलिस ने टीम की गठित

 
 
भुसावर . थाना क्षेत्र के- गांव खानपुर एवं बाछरेन के जंगलों में 5 बदमाशों ने मजदूरी कर रहे तीन जनों पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। फायरिंग की घटना में एक मजदूर के पैर की जांघ में गोली लग गई वहीं अन्य दो मजदूरों को भी लाठी-डंडों से पीटकर उन्होंने घायल कर दिया थानाधिकारी मदन लाल मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि गांव खानपुर बाछरेन के जंगलों में मजदूरी करने आए महवा थाना के गांव हड़िया निवासी 45 वर्षीय समय सिंह पुत्र बसंता राम मीणा, सुनील पुत्र जोहार सिंह मीणा एवं सुरेश पुत्र किशन लाल मीणा पर उन्हीं के गांव के भगवान सहाय, काडू, वीरेंद्र, सरवन सहित अन्य लोगों द्वारा फायरिंग करने एवं मारपीट करने की सूचना प्राप्त हुई जिस पर जाप्ता के साथ मौके पर पहुंचे जहां घायल अवस्था में मिले तीनों मजदूरों को भुसावर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां समय सिंह मीणा के पैर में गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे प्राथमिक उपचार के बाद समय सिंह को आरबीएम भरतपुर रैफर कर दिया! पीड़ितों ने बताया कि वे मजदूरी करने गए थे जहां बदमाशों ने गोली मार दी बदमाश कई थानों के वारंटी बताए जा रहे हैं जिनकी पुलिस द्वारा तलाश की जा रही है! 
इनका कहना है
     आरोपी अपराधी किस्म के  वारंटी है। महुआ थाना सहित विभिन्नता में आपराधिक मामले दर्ज बताए जा रहे हैं! अपराधियों के धरपकड़ के लिए थाना से  पुलिस की तीन टीम गठित कर जाप्ता भेज गया है मैं भी पड़ोसी थाना क्षेत्र से आरोपीयों के  बारे में सूचनाएं संकलित कर तलाश में हूँ! 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!