Dark Mode
राजीव गांधी शहरी ओलम्पिक खेलों का शुभारंभ समारोह आयोजित

राजीव गांधी शहरी ओलम्पिक खेलों का शुभारंभ समारोह आयोजित

सोजत। स्थानीय राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नं.1, सोजत सिटी के खेल मैदान में राज्य सरकार की बजट योजना 2023-24 की अनुपालना में नगरपालिका क्लस्टर स्तरीय राजीव गांधी शहरी ओलम्पिक खेलों का भव्य शुभारंभ समारोह रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ आयोजित हुआ। उपजिला कलेक्टर गोपाल जांगिड़ ने उपस्थित जनसमूह को शपथ दिलाई तथा खेल को खेल की भावना से खेलने का आव्हान किया। इस अवसर पर तहसीलदार दीपक सांखला, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी नाहर सिंह राठौड़, नगरपालिका अधिशाषी अधिकारी भंवराराम, चेयरमैन मंजू निकुम, सीबीईओ जयदेव शर्मा, स्वरूप सिंह, गोरधन देवासी, जिला रसद अधिकारी पूजा सक्सेना, पूर्व खेल अधिकारी सत्तूसिंह भाटी, सद्दाम हुसैन शेख, सीए गजेंद्र जैन, कम्प्यूटर आपरेटर खेलकूद गोपाराम, पीटीआई जगदीश गहलोत, राजेंद्र सिंह, खेल प्रभारी अजीत सिंह, अलारख शेख, किशोर सिंह, मुरलीधर जोशी, सोहन सिंह, निहारिका शक्तावत, संतोष मीणा, मनोज कुमार आदि कई गणमान्य जन उपस्थित थे। संचालन जगदीश गहलोत ने किया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!