Dark Mode
भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया

भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया

सीकर। आज शुक्रवार को मां सावित्री फाउन्डेशन द्वारा राजकीय वाणिज्य महाविद्यालय में स्वामी विवेकानंद जयंती एवम राष्ट्रिय यूवा दिवस पर प्रात: 11 बजे स्वामी विवेकानंद के जीवन एवम दर्शन पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह जानकारी देते हुए मैनेजिंग ट्रस्टी सीए राजेंद्र अग्रवाल ने बताया कि कार्यक्रम का शुभांरभ मां सरस्वती एवम स्वामी विवेकानंद जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वाणिज्य महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ सुनीता पांडे ने की ।भाषण प्रतियोगिता में महाविद्यालय के 16 विद्यार्थियो ने भाग लिया। भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर डूंगरमल दूसरे स्थान पर पूनम चंद और तीसरे स्थान पर नितेश सैनी रहे। फाउण्डेशन द्वारा प्रतिभागियो को स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए । इस अवसर पर लेखिका अंजू अग्रवाल द्वारा विद्यार्थियोको उत्साह बढ़ाने के लिए कविता प्रस्तुत की । इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापक एवम विद्यार्थी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!