सम्मान समारोह का आयोजन
सीकर। स्थानीय पोलोग्राउण्ड स्थित विद्याश्रम स्कूल में चल रही चार दिवसीय स्पोट्र्स मीट प्रतियोगिता का समापन किया गया। जिसके अन्तर्गत प्रथम स्थान पर सरीता गुर्जर एवं द्वितीय स्थान पर गौरी सोनी के साथ अन्य प्रतियोगियों को निदेशक मती मंजू लाटा ने मेडल देकर सम्मानित किया। इसके अलावा फैंसी ड्रेस प्रोग्राम व डांस प्रतियोगिता का आयोजन करवाया गया। खेल प्रभारी अंकित शर्मा ने बताया कि निम्न प्रतियोगिताओं में रिले रेस, 50 मीटर, 100 मीटर दौड, लोंग जम्प, कब्बडी, खो-खो, क्रिकेट व रस्सा कस्सी आदि खेल प्रमुख रहे। प्रधानाचार्य मधुसूदन शर्मा ने विद्यार्थियों का हौसला बढ़ाते हुए आगे बढऩे और जीतने के लिए प्रेरित किया तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर सहिस्ता सिद्वकी, जगदीश प्रसाद खीचड, ज्योति शर्मा, बुलबुल वर्मा, दीपिका शर्मा, हंसा पारिक, माया सैनी उपस्थित रहे।