पतंजलि महिला जिला प्रभारी गीता शर्मा ने स्कूल में कराया योग
लक्ष्मणगढ। स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल ब्लाक लक्ष्मणगढ में विद्यार्थियों एवं अध्यापक अध्यापिकाओं को पतंजलि महिला जिला प्रभारी एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हरसाना योग प्रशिक्षक गीता शर्मा ने विश्व योग दिवस सामान्य योगाभ्यास क्रम के आसन एवं प्राणायामों का अभ्यास कराया ।
प्रधानाचार्य राजेश कुमार शर्मा ने बताया कि योग अभ्यास कराते हुए योग प्रशिक्षक ने अपने व्यक्तव्य में कहा कि
योग एक जीवन दर्शन है,योग्य आत्मानुशासन है,योग एक जीवन पद्धति है,योग व्याधिमुक्त
व समाधियुक्त जीवन की संकल्पना है।योग आत्मोपचार एवं आत्म दर्शन की श्रेष्ठ आध्यात्मिक विद्या है।योग व्यक्तित्व को वामन से विराट बनाने की या समग्र रूप से स्वयं को रूपान्तरित एवं विकसित करने की आध्यात्मिक विद्या है। योग मात्र एक वैकल्पिक चिकित्सा पद्धति नहीं है ,अपितु योग का प्रयोग परिणामों पर आधारित एक ऐसा प्रमाण है,जो व्याधि को निर्मूल करता है। अतः यह एक ऐसा सम्पूर्ण चिकित्सा शास्त्र है ,जो केवल शारीरिक रोगों का ही नहीं ,बल्कि मानसिक रोगों का भी निवारण करता है । ग एलोपैथी की तरह कोई लाक्षणिक चिकित्सा नहीं , अपितु यह रोगों के मूल कारण को दूर कर हमें भीतर से स्वस्थ्यता प्रदान करता है । योग को मात्र एक व्यायाम की तरह देखना या वर्ग विशेष की पूजा पाठ की एक पद्धति की तरह देखना संकीर्णता पूर्ण, अविवेकी दृष्टिकोण है ।स्वार्थ, आग्रह , अज्ञान एवं अहंकार से उपर उठकर योग को हमें एक सम्पूर्ण विज्ञान के रूप में देखना चाहिए। योग की पौराणिक मान्यता है कि इससे अष्ट चक्र जाग्रत होते हैं एवं प्राणायाम के निरन्तर अभ्यास से जन्म - जन्मान्तर के संचित अशुभ संस्कार व पाप परिक्षीण होते हैं । इस अवसर पर ब्रजेश कुमार नरेन्द्रर कुमार सोनू कुमार विश्वेन्द्र कुमार विनीता मीना कंचन बाला अब्बास अरमान भीष्म गोविन्द दुष्यंत नाफीरा योग प्रचारक केदार नाथ शर्मा आदि मौजूद रहे।