Dark Mode
देशभक्ति नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन

देशभक्ति नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन

जैसलमेर. सेंट पॉल्स विद्यालय में चारों सदनों की कनिष्ठ व वरिष्ठ वर्ग में देशभक्ति सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता आयोजित की गई। विद्यालय प्रबंधक फादर डोनी ने बताया कि प्रत्येक समूह में कुल 20 विद्यार्थियों ने भाग लिया। विद्यालय प्रधानचार्या सिस्टर रेशमा ने बताया कि कनिष्ठ वर्ग में कक्षा पहली से पांचवी तथा वरिष्ठ वर्ग में कक्षा छठी से दसवीं के विद्यार्थियों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। कनिष्ठ वर्ग में कक्षा पहली व दूसरी के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने भाग लेकर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कार्यक्रम प्रभारी अपनीत वेद ने अपनी टीम एनेट्स के सभी साथी शिक्षक गणों साथ कार्यक्रम का सफल आयोजन किया। मेरियंस सदन की कनिष्ठ वर्ग के प्रभारी मनप्रीत एवं प्रियंका कपूरिया ने
' कंधों से मिलते हैं कंधे' कदमों से कदम मिलते हैं नृत्य आकर्षक रूप से तैयार करवाया एवं वरिष्ठ वर्ग प्रभारी सुशीला एवं मल्लिका ने ' संदेशे आते हैं' इस गीत पर आकर्षक नृत्य की प्रस्तुति विद्यार्थियों से तैयार करवाई। पॉलिंस सदन के कनिष्ठ वर्ग प्रभारी सुश्री अंकिता व्यास और ज्योति शर्मा ने 'जय हो ' नृत्य पर आकर्षक प्रस्तुति तैयार करवाई जिससे कि सारा वातावरण तालियों से गूंज उठा। पौलिंस सदन की वरिष्ठ वर्ग नृत्य प्रभारी आयुषी एवं अनुपमा तिवारी ने ' भारत हमको जान से प्यारा है ' नृत्य तैयार करवाया एनिट्स सदन की कनिष्ठ वर्ग प्रभारी दीपमाला एवं लता आचार्य ने प्राथमिक वर्ग के विद्यार्थियों को 'जब जीरो दिया मेरे भारत ने ' आकर्षक नृत्य तैयार करवाया । एनीट्स की ही वरिष्ठ वर्ग प्रभारी मंजू कंवर एवं मीनाक्षी ने
' मेवाड़ का महाराणा' गीत पर आकर्षक सामूहिक नृत्य प्रस्तुत करवाया । सुश्री अंशु और कुसुम ने ' जिस देश में गंगा रहता है।' गीत पर प्राथमिक वर्ग के विद्यार्थियों द्वारा आकर्षक सामूहिक नृत्य करवाया। थेरेशंस की वंदना शर्मा एवं सुधा यादव ने 'आरंभ है प्रचंड' गीत पर आकर्षक नृत्य तैयार करवाया। देशभक्ति की सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता से विद्यालय का संपूर्ण प्रांगण देशभक्ति से सरोबार हो उठा। कार्यक्रम में मानव व्यास व रामपाल निर्णायक के रूप में मौजूद थे । कार्यक्रम का सफल संचालन कक्षा दसवीं के आद्विक खोखेर एवं अवनी भाटिया ने किया। प्रधानाचार्या ने अपने उद्बोधन में कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताओं द्वारा विद्यार्थियों में देशभक्ति का संचार करना ही हमारा उद्देश्य है। इसी क्रम में प्रभारी सिस्टर जया ने बताया कि विद्यालय में शनिवार को केजी वर्ग की फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । परी , एयर होस्टेस,शिक्षिका,मोबाइल ,झांसी की रानी लक्ष्मीबाई ,फौजी आदि चरित्रों की भूमिका में नन्हे-मुन्ने बच्चे अत्यंत आकर्षक लग रहे थे । कार्यक्रम में संपूर्ण विद्यालय स्टाफ एवं कक्षा पहली से दसवीं तक के विद्यार्थी उपस्थित थे।

 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!