जेठाना शंखेश्वर पार्श्वनाथ जैन श्वेतांबर मंदिर का पट्टी पूजन सम्पन्न
मांगलियावास- जेठाना देवनगरी में नूतन जिनालय निर्माण कर अतीत को वर्तमान में अवतरित करने व अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाने का आशीर्वाद प्रदाता परम पूज्य तपस्वी तपस्वी सम्राट आचार्य भगवन राजतिलक सुरीश्वर महाराज के पट्टधर प्रशांत मुर्ति आचार्य भगवन हर्ष तिलक सुरीश्वर म.सा. की महत्ति कृपा से नुतन जिनालय का निर्माण कार्य प्रगति है। मंदिर के गम्भारे व सभा मंडप का कार्य पूर्ण हो चुका है। धर्म प्रेमी अशोक खाबियां ने बताया कि शनिवार को निर्माण ट्रस्ट के अध्यक्ष सरपंच पदम छाजेड़, उपाध्यक्ष जितेंद्र नाहर, मंत्री अशोक कोषाध्यक्ष स्वरूपचंद कोठारी की मौजूदगी में वैदिक मंत्रोचार के साथ पूजन का पट्टियां चढ़ाई गई। मंदिर के छत की फर्श व शिखर का कार्य शीघ्र पूर्ण होगा। खाबियां बताया कि इस अवसर पर जिनालय के मार्गदर्शक टीम भूषण भाई शाह, अहमदाबाद, टीकम शाह, गोखरू, विजयनगर, गुरु भक्त जीआर भंडारी, जयपुर, दिनेश मुणोत सोजत, सोहनलाल सुराणा सेवाड़ी का भारतवर्ष के जैन समाज की गौरव गाथा में जेठाना को तीर्थ बनाने पर अनुमोदना की गई।उन्होंने बताया कि शीघ्र ही मूलनायक भगवान श्री शंखेश्वर पाश्र्वनाथ व अधिष्ठायक देव श्री नाकोड़ा भैरव नाथ आदि का ग्राम में प्रवेश संभावित है। आचार्य भगवान की आज्ञा अनुसार भक्तों को शीघ्र ही प्रतिष्ठा का शुभ अवसर मिलने की आशा जताई जा रही है।