Dark Mode
पायल भाटी उपाध्यक्ष, आशा मारोठिया सचिव मनोनीत

पायल भाटी उपाध्यक्ष, आशा मारोठिया सचिव मनोनीत

मदनगंज-किशनगढ़। माली समाज की संस्था फूलमालियान शिक्षण संस्था किशनगढ़ की महिला इकाई का विस्तार शनिवार को किया गया। जिसमें पायल भाटी को उपाध्यक्ष व आशा मारोठिया को सचिव चुना गया। संस्था की महिला इकाई की बैठक का आयोजन अजमेर रोड़ स्थित सैनी नर्सिंग होम में किया गया। जिसमें महिला इकाई की अध्यक्ष डाॅ प्रतिमा सैनी ने अपनी कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए सर्वसम्मति से पायल भाटी को उपाध्यक्ष, आशा मारोठिया को सचिव, सुमित्रा सोलंकी को संगठन मंत्री, ऊषा सैनी सांस्कृतिक सचिव मनोनीत किया गया। शीघ्र ही संस्था की कार्यकारिणी के विस्तार सहित महिला इकाई का सदस्यता अभियान चलाने की अपील की गई। उपस्थित सभी महिलाओं ने आगामी 11 अप्रैल को माली समाज किशनगढ़ के द्वारा आयोजित महात्मा ज्योतिबा फूले शोभायात्रा में समाज की अधिक से अधिक महिलाओं को शामिल होने के लिए घर घर जाकर निमंत्रण देने का निर्णय लिया। बैठक में डाक्टर संतोष सैनी, शोभायात्रा की कोर कमेटी के अध्यक्ष जस्साराम सांखला, संस्थान के अध्यक्ष जयराम मालाकार, शोभायात्रा संयोजक बिरदीचन्द मालाकार, रलावता माली समाज के अध्यक्ष विश्राम उबाणा, उदयपुर कलां के सेवानिवृत्त ब्लाक शिक्षा अधिकारी रामेश्वर लाल जादम, उपाध्यक्ष कानाराम चौहान, रमेश भाटी, रमेश ढलवाल , कोषाध्यक्ष रमेश बणिष्ठिया, प्रचार मंत्री ललित मालाकार, ओमप्रकाश गहलोत संदीप सैनी सहित अनेक महिला सदस्य भी उपस्थित थीं। कार्यक्रम का संचालन बिरदीचन्द मालाकार ने किया तथा डॉ संतोष सैनी ने सबका धन्यवाद ज्ञापित किया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!