Dark Mode
ट्रैक्टर की टक्कर से पैदल यात्री की मौत

ट्रैक्टर की टक्कर से पैदल यात्री की मौत

भुसावर .  उपखंड क्षेत्र के भुसावर- नयागांव खालसा सड़क मार्ग पर ट्रैक्टर की टक्कर से राहगीर की मौत हो गयी। पुलिस ने परिजनों द्वारा दी गई रिपोर्ट के बाद पोस्टमार्टम कार्रवाई की और शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया। मृतक के भाई पुष्पेन्द्र ने थाना पर दी तहरीर में बताया कि उसका भाई गांव नयागांव खालसा निवासी 43 वर्षीय दिनेश पुत्र बलजीत चौधरी भुसावर से अपने गांव पैदल जा रहा था जहां लापरवाही से ट्रैक्टर चलाते हुए आए चालक ने टक्कर मार दी जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे परिजन घायल अवस्था में युवक को चिकित्सालय लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!