Dark Mode
राहत उत्सव में आमजन अपनी भागीदारी तय करें-लोक बन्धु

राहत उत्सव में आमजन अपनी भागीदारी तय करें-लोक बन्धु

बाड़मेर। जिले में आमजन को महंगाई से राहत देने के राज्य सरकार के अभियान के अंतर्गत प्रशासन गांवों और शहरों के संग अभियान के साथ महंगाई राहत शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इस मौके पर जिला कलेक्टर बंधु ने कहा कि प्रशासन गांव और शहरों के संग अभियान के साथ महंगाई राहत शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। उन्होने जिले में चल रहे राहत उत्सव में सभी वंचित पात्र परिवारों के शत-प्रतिशत रजिस्ट्रेशन के साथ इन योजनाओं का लाभ अन्तिम व्यक्ति तक पहुंचाने हेतु सभी को भागीदार बनने की अपील की।

शुक्रवार को आयोजित अस्थाई शिविर
जिला कलेक्टर लोक बन्धु ने बताया कि शुक्रवार, 05 मई को जिले में रोहीली, रिछोली, बलाउ जाटी, बूठसरा, खारडा भारतसिंह, खलीफे की बावडी, फागलिया, कितनोरिया और सैला ग्राम पंचायत स्तर पर दुसरे दिन भी अस्थाई महंगाई राहत कैंप का आयोजन किया जायेगा। इसके साथ चूली, डूडियों की ढाणी, कीटनोद, ढाणी सांखला, नगोणी धतरवालों की ढाणी, सियाणी, स्वामी का गांव, बुठ राठौडान, अरनियाली महेचान, धारिया खुर्द और सांवरडा ग्राम पंचायत स्तर पर, सिवाणा नगर पालिका के वार्ड संख्या 6 में राजकीय प्राथमिक विद्याालय जीनगरों का वास मेें भी अस्थाई महंगाई राहत कैंप का आयोजन किया जायेगा।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!