Dark Mode
माओवादी गतिविधियों से संबंधित मामलों में वांछित व्यक्ति बीरभूम में गिरफ्तार

माओवादी गतिविधियों से संबंधित मामलों में वांछित व्यक्ति बीरभूम में गिरफ्तार

पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में माओवादी गतिविधियों से संबंधित मामलों में वांछित एक व्यक्ति को रविवार को गिरफ्तार किया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों के मुताबिक, बबन सूत्रधर (48) राजद्रोह और आतंकवाद समेत अन्य मामलों में वांछित था। उसे सुबह मयूरेश्वर पुलिस थाना क्षेत्र से पकड़ा गया।
वह पिछले एक दशक से भी अधिक समय से फरार चल रहा था। उन्होंने बताया कि बबन एक दशक से अधिक समय से फरार था और हाल ही में अपने गांव लौटा है। अधिकारियों ने कहा कि एक गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए रामपुरहाट के उप-विभागीय पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) धीमान मित्रा के नेतृत्व में पुलिस की एक टीम ने उस घर को घेर लिया जहां वह छिपा हुआ था और उसे गिरफ्तार कर लिया।

उन्होंने बताया कि उसके कब्जे से कुछ हथियार भी जब्त किये गये। रामपुरहाट उपमंडलीय विशेष अदालत ने बबन सूत्रधर को पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!