Dark Mode
महिला स्वास्थ्य और ट्रैफिक जागरूकता का संदेश देती पिंक वुमनिया कार रैली

महिला स्वास्थ्य और ट्रैफिक जागरूकता का संदेश देती पिंक वुमनिया कार रैली

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर जयपुर में जोलो लेबल पिंक वुमनिया फन कार रैली का आयोजन हुआ। सुबह सिटी पार्क, मानसरोवर से शुरू हुई रैली विभिन्न मार्गों से होते हुए Birla Auditorium पहुंचकर संपन्न हुई। करीब 100 से अधिक सजी-धजी कारों में 500 महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रैली को सांसद मंजू शर्मा सहित कई गणमान्य अतिथियों ने हरी झंडी दिखाई। “बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ” जैसे संदेशों के साथ महिलाओं ने ट्रैफिक नियमों और स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश दिया। विभिन्न पारंपरिक वेशभूषाओं में सजी प्रतिभागियों ने महिला सशक्तिकरण की झलक पेश की। समापन पर विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!