Dark Mode
डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर किया पौधारोपण

डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर किया पौधारोपण

सरवाड़. कस्बे में गुरूवार को भाजपा शहर मंडल द्वारा जनसंघ के संस्थापक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती भीमेश्वर महादेव मंदिर में मंडल अध्यक्ष प्यारे लाल खटीक के नेतृत्व में विचार गोष्ठी तथा वृक्षारोपण कर समारोह पूर्वक मनाई गई। मंडल आईटी संयोजक नीरज वैष्णव के अनुसार कार्यक्रम के शुरुआत में मंडल अध्यक्ष प्यारेलाल ने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जीवनी पर प्रकाश डाला। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने पौधारोपण किया ओर सुरक्षा का संकल्प लिया। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष प्यारे लाल खटीक, चैन सिंह पगारिया, दुर्गा लाल माली,  युवा मोर्चा अध्यक्ष कन्हैया लाल माली, राजू जीनगर, अशोक सेवता, महिला मोर्चा अध्यक्ष रेखा तापड़िया, सोनाली भटनागर सहित  अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!