महाराणा प्रताप के जन्मदिन पर पौधारोपण
फतेहपुर शेखावाटी । राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बाठोद कार्यक्रम का आगाज दीप प्रज्वलन ओर महाराणा प्रताप को पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई । पर्यावरण प्रेमी योगेश शर्मा ने बताया महाराणा प्रताप के जन्मदिन के उपलक्ष में कार्यक्रम की अध्यक्षता सरपंच प्रतिनिधि राकेश पटवारी और प्रधानाचार्य ललिता चौधरी के नेतृत्व में 21 पौधे लगाए गए तथा प्रत्येक पौधे की जिम्मेदारी विद्यालय स्टाफ ने अपने कंधों पर ली कार्यक्रम के दौरान योगेश शर्मा ने अंतर्राष्ट्रीय पर्यावरण दिवस पर विद्यालय परिसर में 200 पौधे लगाने की घोषणा साथ में प्रत्येक बच्चे को 2 पौधे वितरित किए जाएंगे।
कार्यक्रम मंच का संचालन अध्यापक सलीम खान ने किया। मौके पर अध्यापक बंशीधर शर्मा, अध्यापक राकेश कुमार, अध्यापिका कमला देवी,मनीर खां, ओमप्रकाश फौजी,सुरेंद्र,ओमप्रकाश सेन अनेक ग्रामीण जन मौजूद रहे।