Dark Mode
      पौध रोपण किया

      पौध रोपण किया

सावर। कस्बे के स्थानीय तरूमित्र संगठन की ओर से देवली रोड पर
स्थित महिला राजीविका कार्यालय परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन
हुआ। वृक्षारोपण कार्यक्रम के दौरान सावर तहसीलदार रामराय मीणा ने कहा कि
पेड़ हैं तो हवा हैं,हवा तो जीवन हैं। इसीलिए प्रत्येक नागरिक को पेड़
लगाना आवश्यक हैं। ताकि पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिले सके। तहसीलदार
मीणा सहित संगठन के पदाधिकारियों व समूह के कार्यकतार्ओं ने राजविका समूह
परिसर में छायादार पौधे लगा कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस मौके
पर तरुमित्र संगठन के पदाधिकारी सूर्य प्रकाश जोशी,सामाजिक नागरिक इकबाल
बिसायती,आदर्श विद्यालय के संस्था प्रधान बनवारी सोनी, सलीम खोखर आदि
उपस्थित  थे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!