पौधा-रस्म सर्वश्रेष्ठ कर्म हैं संत गणेश महाराज गर्ग ।
सुमेरपुर। उपखण्ड क्षेत्र सुमेरपुर में एक व्यक्ति एक पौधा मिशन द्वारा वर्ल्ड हैरिटेज डे के अवसर पर बुधवार को कामधेनु गौशाला में पौधा-रस्म का आयोजन रखा गया। जिसमें पौधा रस्म प्रणेता पर्यावरण प्रेमी ओमप्रकाश कुमावत ने बताया कि संत गणेश महाराज गर्ग पोमावा के सानिध्य में गायत्री मंत्रो उच्चारण के साथ विलुप्त गौरेया संरक्षण के लिए परिंण्डो में पानी भर कर 11 वितरण किया गया।साथ ही 21 गौरेया हाउस व परिंण्डा आमजन को प्रेरित करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर संत गणेश महाराज पोमावा ने कहा कि पौधा मिशन की पहल सराहनीय है। जहां जगह-जगह चलाए जा रहे मिशन पौधा रस्म व पर्यावरण के लिए कुमावत प्रेरणा स्रोत है। पौधा आयोजन के साथ-साथ हर कार्यक्रम में पहुंच कर लोगों को प्रेरित करना, पशु पक्षियों के लिए आगे आकर आमजन में संदेश देना एक सराहनीय कदम है। उन्होंने कहा कि जिस तरह एक शराबी व्यक्ति दुसरे व्यक्ति को शराबी बनाने में अपनी पुरी ताकत को झोंकता है, उसी तरह एक व्यक्ति की अच्छी आदत का निर्माण हो,उसके लिए जन्मदिन, पुण्यतिथि,शादी समारोह या अन्य कोई भी प्रसंग हो पौधा-रस्म अपनाकर पर्यावरण जागरूकता का संदेश देते हैं। साथ ही उन्हें भी प्रकृति संरक्षण का कार्य करवाने के लिए प्रेरित करना सही अर्थों में सर्वश्रेष्ठ कर्म हैं। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त वनपाल पन्नालाल व राजेश कुमार मालवीया ने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि जन्मदिन पर केक प्रणाली का त्याग कर पौधा रस्म जरूर अपनाना चाहिए । इस अवसर पर 36 कौम कामधेनु गौशाला संरक्षक मदन सिंह राजपुरोहित, गौशाला उपाध्यक्ष लालचंद अग्रवाल, समाज सेवी प्रकाश अग्रवाल , मनोहर सिंह,कुपाराम घांची, पौधा मिशन से सेवानिवृत्त वनपाल पन्नालाल, राजेश कुमार मालवीया सहित पर्यावरण प्रेमी आदि उपस्थित रहे।