नगीना मर्कज मस्जिद में पुलिस जवानों ने खुलवाया रोजा
बीदासर. कस्बे की नगीना मर्कज मस्जिद में सोमवार को पुलिस जवानों ने रमजान के पवित्र महीने में रोजा इफ़्तार पार्टी का आयोजन कर हिन्दू मुस्लिम समुदाय के बीच आपसी भाईचारा कायम रखने का संदेश दिया। इस दौरान पुलिस उपाधीक्षक प्रहलाद राय, थानाधिकारी जगदीश सिंह, एएसआई पप्पूराम मीणा, आसूचना अधिकारी रूपाराम, कांस्टेबल सुरेंद्र, हाजी मकबूल, हाजी लियाकत अली लुहार, हाजी इकबाल हुसैन, फारूक हुसैन छींपा, मुनान, बाबुलाल बिसायती, आरिफ छींपा, इब्राहिम लीलगर, असलम छींपा, पीरजी कुरैशी, राजेश सोनी, कालू बिसायती, मुख्तियार काजी, गोविंद सोनी, सेठी बिसायती आदि मौजूद रहे। वही डीएसपी राय ने रोजा इफ्तार दावत में शिरकत करने वाले सभी रोजेदारों का आभार व्यक्त किया।