निशुल्क कपड़े पाकर खुश हुए गरीब परिवार
कुचेरा. गांव रूण में मुंबई की एक संस्था द्वारा भेजे गए जरूरतमंद गरीबों को निशुल्क कपड़े और अन्य सामग्री शनिवार को बांटी गई। अंत्योदय फाउंडेशन मुंबई संस्था के नागौर जिलाध्यक्ष फखरुद्दीन खोखर ने बताया कि इस बार मुंबई की इस संस्था में टाटा कंपनी तनिष्क की मैनेजर सुनीता राणा ने अपने हाथों से मुंबई में खुद कपड़े इकट्ठे करके गरीबों के लिए भेजे हैं, इसी प्रकार यह संस्था अगले चरण में जो बुजुर्ग चलने में लाचार हैं उनके लिए हाथ में पकड़ने के लिए ब्रांडेड स्टील की छड़ीयां भेजेगी, उन्होंने बताया कि रूण के ही समाजसेवी शिवदान डूकिया को इस कार्य के लिए जागरूक किया और जरूरतमंद लोगों तक संस्था द्वारा भेजे गए कपड़े बांटने की बात कही गई । इसके बाद शिवदान राम और रामनिवास डूकिया आगे आए और बताया कि गरीबों की सेवा करने से दिल को सुकून मिलता है, इन्होंने अपने निवास पर शनिवार दोपहर में जरूरतमंद 30 से ज्यादा गरीब परिवारों को वस्त्र वितरण किए गए और गरीबों ने कपड़े पाकर खुशी महसूस की और वस्त्र वितरण के दौरान गरीब परिवारों ने अंत्योदय फाउंडेशन मुंबई के प्रबंधक महेंद्र मेहता और सहयोगकर्ता शिवदानराम डूकिया को दिल से धन्यवाद दिया। इस मौके पर संस्था के जिलाध्यक्ष फखरुद्दीन खोखर भी उपस्थित थे।