Dark Mode
राजकीय कन्या महाविद्यालय में पोस्टर एवं स्लोगन प्रतियोगिता आयोजित

राजकीय कन्या महाविद्यालय में पोस्टर एवं स्लोगन प्रतियोगिता आयोजित

भीलवाडा। सेठ मुरलीधर मानसिंहका राजकीय कन्या महाविद्यालय में मंगलवार को निर्वाचन साक्षरता क्लब द्वारा खेल दिवस के अवसर पर पोस्टर एवं स्लोगन प्रतियोगिता आयोजित की गई । प्राचार्य डॉ. संजय सिन्हा ने छात्राओं को मतदान का महत्व समझाते हुए मतदाता सूची में नाम पंजीकृत करवाने के लिए प्रेरित किया गया। डॉ अनिल सुराणा ने छात्राओं को वोटर हेल्पलाइन एप के बारे में जानकारी प्रदान की गई । इस अवसर पर छात्राओं को ईवीएम तथा वी वी पैट की कार्य प्रणाली को भी समझाया गया। निर्वाचन साक्षरता क्लब नोडल डॉ शोभा गौतम ने बताया कि पोस्टर प्रतियोगिता में 20 छात्राओं ने भाग लिया जिसमें प्रथम स्थान पर दिव्या सोनी बी.ए तृतीय वर्ष, दूसरे स्थान पर मोनिका ठाकुर बी.ए तृतीय वर्ष एवं अनुष्का सुखवाल बी.ए प्रथम वर्ष एवं तीसरे स्थान पर गुंजन अग्रवाल तृतीय बी.ए वर्ष रही। स्लोगन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान गुंजन अग्रवाल बी.ए तृतीय वर्ष, दूसरा स्थान मोनिका ठाकुर बी.ए तृतीय वर्ष एवं तीसरा स्थान नीतू कुमारी धाकड़ एम.ए पूर्वार्द्ध ने प्राप्त किया । कार्यक्रम का संचालन डॉ शोभा गौतम ने किया । इस अवसर पर डॉ सरोज मेहता, रेखा चावला, प्रणव विकास, डॉ सूर्य प्रकाश पारीक आदि उपस्थित रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!