विद्यार्थियों संग संस्था प्रदान ने मनाया विद्यालय में फागोत्सव
लालसोट . राजकीय प्राथमिक विद्यालय पंडा का डेरा में आज बुधवार को संस्था प्रदान प्रदान निर्मला पारीक के नेतृत्व में विद्यालय में फागोत्सव मनाया जहां फागोत्सव में विद्यालय की छात्र छात्राओं समेत क्षेत्रीय महिलाओं ने फागोत्सव में हिस्सा लिया। जहां निर्मला पारीक द्वारा सर्वप्रथम मां सरस्वती के दीप प्रज्जवलित कर फागोत्सव की शुरुआत की। वहीं विद्यालय की छात्राओं ने गणेश जी पर भजन गाकर फागोत्सव कार्यक्रम को गति प्रदान की। वहीं संस्था प्रदान निर्मला पारीक ने बताया कि विद्यालय में फागोत्सव के दौरान रंग, गुलाल, एवं फुलों की होली खेलकर मनाया फागोत्सव। फागोत्सव में विद्यालय की छात्राओं ने फाल्गुन माह के भजन गाकर भजनों पर थिरकते हुए मनाया फागोत्सव। फागोत्सव के दौरान एसएमसी अध्यक्ष नंदकिशोर शर्मा, वार्ड पार्षद शम्भु सिंह गुर्जर समेत अन्य जन मौजूद रहे।