छात्रावास के बच्चों को अलमारी भेंट की
सीकर। आज सेवा भारती द्वारा संचालित घुमंतू छात्रावास में चार बच्चों का जन्मदिन एक साथ मनाया गया लीलाराम, कालूराम, राहुल और राजेश चारों बच्चों का जन्मदिन पहले कभी भी उनके माता-पिताओं ने नहीं मनाया था ।आज पहली बार समाज सेविका अध्यापिका श्रीमती सुनीता जी रेवाड़ के सहयोग से उनके जन्मदिन की सारी व्यवस्थाएं की गई और बच्चों को कपड़े सुव्यवस्थित रखने के लिए एक बड़ी अलमारी छात्रावास को भेंट की। तथा छात्रावास के प्रत्येक बच्चे का जन्मदिन मनाने की घोषणा के साथ उन्होंने अपने आप को गौरवान्वित महसूस किया है इस अवसर पर संघ चालक श्रीमान चितरंजन जी भाई साहब छात्रावास संरक्षक रवि आनंद जी एवं प्रधानाचार्य अरुण जी शर्मा एवं छात्रावास अधीक्षक श्रीमती रितु आनंद और सुरेश जी भाई साहब रौनक जी भाई साहब सुमित जी आदि उपस्थित रहे। भारतीय संस्कृति के अनुसार बच्चों को माला पहनकर दीपक जलाकर और मिठाई खिलाकर तिलक लगाकर स्वागत अभिनंदन किया गया और बच्चों को अल्पाहार करवाया गया।