राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने बाबा श्याम के दर्शन किए
खाटूश्यामजी । राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने विश्व विख्यात खाटूधाम मे शुक्रवार को बाबा श्याम के दर्शन कर पुजा अर्चना की तथा देश की खुशहाली की कामना की। राष्ट्रपति के साथ राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र भी मौजूद रहे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु वायुसेना के विशेष विमान से सरकारी पार्किंग में बने हेलीपैड पर पहुंची। हेलीपैड पर संभागीय आयुक्त अंतर सिंह नेहरा,जिला कलेक्टर डॉ अमित यादव आईजी उमेश चन्द्र दत्ता व एसपी करन शर्मा ने राष्ट्रपति की अगवानी की।इसके बाद कार द्वारा राष्ट्रपति का काफिला श्याम मंदिर पहुंचा।श्याम मंदिर में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु व राज्यपाल कलराज मिश्र ने बाबा श्याम के दर्शन कर पुजा अर्चना की। श्याम मंदिर कमेटी के अध्यक्ष प्रताप सिंह चौहान व मंत्री श्याम सिंह चौहान सहित मंदिर के पुजारी ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पुजा अर्चना करवाई तथा आरती की।इस दौरान राजस्थान सरकार की देवस्थान मंत्री शकुंतला रावत व सीकर सांसद सुमेधानंद सरस्वती भी मौजूद रहे।पुजा के दौरान राष्ट्रपति ने श्याम बाबा के हाथ जोड़कर आरती में भाग लिया तथा लखदातार का दीदार किया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने विजीटर बुक में अनुभव साझा किए।इस मौके पर श्याम मंदिर कमेटी द्वारा राष्ट्रपति का स्वागत किया गया।
राष्ट्रपति के स्वागत में पलक पांवड़े बिछाए- पहली बार देश की राष्ट्रपति खाटूश्यामजी दर्शन को पहुंचने की बारी थी तो श्याम मंदिर कमेटी ने देश की प्रथम नागरिक के स्वागत में पलक पांवड़े बिछाए।बाबा श्याम के दरबार को बंगाली कारीगरों द्वारा आकर्षक सजाया गया।बाबा श्याम का मनमोहक श्रंगार किया गया। राष्ट्रपति के श्याम दर्शन के लिए सजे बाबा श्याम के दरबार को देखकर हर कोई मंत्रमुग्ध था। शुक्रवार को सोशल मीडिया पर बाबा श्याम के दरबार की सजावट का विडियो खूब वायरल हुआ।